Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशJBP News में पेट्रोल ने पार किया 109 का आंकड़ा, डीजल के...

JBP News में पेट्रोल ने पार किया 109 का आंकड़ा, डीजल के भी दाम बढ़े

JBP News जबलपुर में शुक्रवार की सुबह लोगों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों ने बड़ा झटका दे दिया। सुबह जैसे ही लोग पेट्रोल पंप पहुंचे तो वहां नए रेट देखकर हैरान रह गए। कई लोगों का कहना था कि गुरुवार रात तक पुराने दाम ही चल रहे थे लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। बढ़े हुए रेट को लेकर शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर लोगों के बीच काफी चर्चा होती रही।


JBP News : पेट्रोल हुआ 109.79 रुपए प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारी अली असगर के मुताबिक शुक्रवार सुबह से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। नए रेट के अनुसार अब जबलपुर में पेट्रोल 109.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं इससे पहले पेट्रोल का रेट 106.51 रुपए प्रति लीटर था। यानी पेट्रोल के दाम में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।


JBP News
JBP News
JBP News : डीजल भी हुआ महंगा, 95 रुपए पहुंचा रेट

डीजल की कीमतों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। पहले डीजल 91.91 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था लेकिन अब इसका नया रेट 95.00 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यानी डीजल के दाम में करीब 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अचानक बढ़े दामों से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।


JBP News
JBP News
JBP News : लोगों ने कहा- रात तक तो सब सामान्य था

पेट्रोल पंपों पर पहुंचे कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गुरुवार रात तक ऐसा कोई संकेत नहीं था कि सुबह से तेल के दाम बढ़ जाएंगे। सुबह अचानक नए रेट लागू होने से लोगों को अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़े। खासकर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है।


JBP News : बढ़ती कीमतों से जेब पर पड़ेगा असर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता बल्कि इसका असर ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ता है। तेल महंगा होने से आने वाले दिनों में सामान ढुलाई का खर्च बढ़ सकता है जिससे बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।


JBP News
JBP News
JBP News : शहरभर में बना चर्चा का विषय

शुक्रवार सुबह से ही बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल रेट शहरभर में चर्चा का विषय बने रहे। सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक लोग तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर बातचीत करते नजर आए। कई लोगों ने कहा कि पहले ही महंगाई से आम आदमी परेशान है और अब ईंधन के दाम बढ़ने से खर्च और बढ़ जाएगा।

Related Articles

Latest News