Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशरानी अबंतीबाई सागर जल विद्युत गृह बरगी में आज़ादी के अमृत महोत्सव...

रानी अबंतीबाई सागर जल विद्युत गृह बरगी में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के रानी अबंतीबाई सागर जल विद्युत गृह बरगी में आज़ादी का अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टर प्रतीश कुमार दुबे, मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन और जल विद्युत एसके शुक्ला सहित कंपनी के सभी वरिष्ठ अभ‍ियंताओं ने पौधारोपण किया।

जल विद्युत गृह के प्रत्येक अभ‍ियंता, कार्मिक व ठेका श्रमिक ने भी पौधारोपण किया। रोपे गए पौधों में ट्री गार्ड और साल भर सिंचाई की व्यवस्था की गई है।

साथ ही समीप ग्राम बिजौरा के निवासि‍यों को फलदार पौधे वितरित किए गए। प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने विद्युत गृह का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का संयोजन जल विद्युत गृह के प्रभारी अभ‍ियंता विवेक बाझल ने किया।

Related Articles

Latest News