Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशराज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाड़ियों ने जीते 11...

राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

68वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता 2024 का आयोजन इंदौर जिले के श्री वैष्णो एकेडमी में किया गया, जिसमें कुराश एकेडमी पनागर जबलपुर के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने आयु एवं वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण 5 रजत 4 कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे।

पदक विजेता खिलाड़ी शंशाक सिंह ठाकुर  के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रेवरेंट सिस्टर माया, रेवरेंट फॉदर जोस एंटोनी तथा अमित श्रीवास ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर अधिक से अधिक पदक अर्जित करने हेतु मनोबल बढ़ाया।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक- अनवी लोधी पटेल, अनुज पटेल 

रजत पदक- नव दुबे, हर्ष परिहार, अविरल सिंह ठाकुर, दिव्या पटेल, शाश्वत पटेल।

कांस्य पदक- यश पाठक, रियान सेन,अरमान लोधी, सक्षम पटेल।

खिलाड़ियों की सफलता पर सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, राहुल भोजक, सुमित ठाकुर, विश्वास चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Latest News