Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशलोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के लिए किया...

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के लिए किया गया सम्मानित

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को नई दिल्ली में आयोजित ‘ग्रीन रिबन चैम्पियंस 2024’ कार्यक्रम में उनके द्वारा उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता में विशेष रूप से जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा पिछले 15 वर्षों में किए गए अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग ने उन्हें प्रदान किया।

‘ग्रीन रिबन चैम्पियंस’ के तहत “पर्यावरण पथप्रदर्शकों का उत्सव” के दौरान, मंत्री राकेश सिंह को उनकी उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और विशेष रूप से जल संरक्षण में उनके प्रयासों को पहचान मिली। राकेश सिंह का यह योगदान प्रदेश में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय संकटों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम में राकेश सिंह ने कहा जब लोग कहते है तो कि जल संरक्षण या पर्यावरण संरक्षण का कार्य सामाजिक जिम्मेदारी है तो एक तरह से हम खुद उस ज़िम्मेदारी से दूर हो जाते है और जब तक हम यह नहीं मानेंगे कि यह निजी जिम्मेदारी है तब तक हम इन प्राकृतिक विरासतो को नही बचा सकते है क्योंकि जब इसे सामाजिक जिम्मेदारी मानते है तब हम यह भी मान लेते है कि इसमें हमारी जिम्मेदारी बहुत छोटी है तो हम उस ज़िम्मेदारी से दूर होते जाते है।

इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा की जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। हमारी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जल और पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।उनके द्वारा वॉटर रिचार्ज एवं पुरानी बाबड़ियों का पुर्नरुद्धार कर उन्हें जल मंदिर के रूप में विकसित करने की पहल को बहुत सराहा गया।

Related Articles

Latest News