Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशरामपुर से जलपरी मार्ग आवागमन के लिए खुला,220 केवी सब स्टेशन...

रामपुर से जलपरी मार्ग आवागमन के लिए खुला,220 केवी सब स्टेशन…

जबलपुर. आजाद चौक रामपुर से विद्युत कंपनियों के रामपुर आवासीय परिसर व जलपरी मार्ग को आज 23 मार्च को आवागमन के लिए प्रारंभ कर दिया गया। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन एफके मेश्राम ने आम नागरिक और खासतौर से विद्यार्थियों के आने जाने में हो रही समस्या को देखते हुए इस मार्ग को तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा इस मार्ग को प्रारंभ करने के साथ इस मार्ग का डामलीकरण भी शुरु कर दिया गया। 220 केवी सब स्टेशन तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर मार्ग का डामलीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग के डामलीकरण हो जाने से विद्युत कार्मिकों, उनके परिजन के साथ अन्य नागरिकों को रामपुर से बरगी हिल्स तक आने जाने में सरलता व सहजता होगी।

पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक एफके मेश्राम ने जानकारी दी कि भारी वाहनों पर नियंत्रण रखने की दृष्टि से जलपरी से 220 केवी सब स्टेशन मार्ग पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। पावर मैनेजमेंट कंपनी की इस पहल से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा और नागरिकों को यहां से आने जाने में पूर्व की तुलना में ज्यादा सहजता व सरलता होगी।

Related Articles

Latest News