जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव में संजय यादव ने जीत हासिल की है। उन्होने अपने प्रतिद्वदियों को लम्बे अंतर से हराया है।
बताया गया है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए आज हुए मतदान में संजय यादव पैनल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रेम प्रकाश पुरोहित और वीरेंद्र पटेल को लंबे अंतर से हराते हुए संजय यादव 217 मत पाकर विजयी रहे।
वही वीरेंद्र पटेल 88 और प्रेम प्रकाश पुरोहित को 72 वोट ही मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हुए निर्वाचन में रामसजीवन सोंधिया,वीरेन्द्र कुमार तिवारी निर्वाचित हुए। महासचिव के पद पर अंकित श्रीवास विजयी घोषित किया गया। वही संयुक्त सचिव रोहित आर्या व कोषाध्यक्ष सौरभ पटेल बने।
चुनाव का परिणाम आते ही कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर जीत का जश्र मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं दी।











