Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को झटका, बिजली कंपनी ने निरस्त की...

मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को झटका, बिजली कंपनी ने निरस्त की भर्ती प्रक्रिया

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हजारों युवाओं को पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बड़ा झटका देते हुए सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के बाद विधि अधिकारी तथा लाइन परिचारकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी है।

पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एक आदेश में 24 जून 2025 द्वारा सीधी भर्ती के पदों हेतु जारी विज्ञापन में विज्ञापित पदों में से 16 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के द्वारा 2 पदों (विधि अधिकारी तथा लाइन परिचारक) में भर्ती प्रक्रिया निरस्त की गई थी।

उपरोक्त आवेदकों में से कुछ आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में बैंक विवरण नहीं दिया गया है। आवेदकों के आवेदन शुल्क को वापस करने हेतु उनके बैंक एकांउट का विवरण आवश्यक है।

बैंक एकांउट के विवरण हेतु विशेष रूप से आवेदन पत्र 4 सितंबर 2025 से 14 सितंबर  2025 तक iforms.mponline.gov.in पर लाइव किया जा रहा है। आवेदक उक्त अवधि में आवश्यक रूप से अपने बैंक खातों की जानकारी अपलोड करें। दिनांक 15.09.2025 से उपरोक्त प्रक्रिया बंद कर दी जावेगी।

कंपनी ने कहा कि 14 सितंबर 2025 तक बैंक एकाउंट का विवरण दर्ज नहीं होने के कारण यदि किसी आवेदक का आवेदन शुल्क वापस नही होगा, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा तथा पावर ट्रांसमिशन कंपनी एवं एमपी ऑनलाईन द्वारा ऐसे आवेदकों का इस संबंध में कोई दावा स्वीकार नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सहायक अभियंता (पारेषण) के 63 पद, विधि अधिकारी का 1 पद, कनिष्ठ अभियंता पारेषण के 247 पद, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 12 पद, ट्रांसमिशन लाइन परिचारक के 67 पद, उपकेन्द्र परिचारक के 229 पद एवं सर्वेयर परिचारक के 14 पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली थी।

Related Articles

Latest News