Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के सिहोरा में पथराव के बाद सामान्य हो रहे हालात, दहशत...

जबलपुर के सिहोरा में पथराव के बाद सामान्य हो रहे हालात, दहशत के बीच हुई 5वीं-8वीं की परीक्षाएं

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा में आरती के दौरान दो समुदाय के बीच उपजा विवाद तनाव में बदल गया, यह स्थित बीती शाम तक बनी रही, जिसके संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

लेकिन आज सुबह से शहर में जनजीवन धीरे धीरे सामान्य होने लगा, दहशत के बीच 5वीं व 8वीं कक्षा की परीक्षाएं हुई, यह बात अलहदा है कि छात्रों को परीक्षा केन्द्र जाने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ा है।

सिहोरा में दो समुदायों के बीच उपजे तनाव के बीच स्कूली बच्चों की परीक्षाएं रही, जिससे अभिभावकों व छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। क्यों के शासकीय कन्या शाला और सीएम राइज स्कूल में परीक्षा थीए वहां जाने का मुख्य रास्ता बस स्टैंड से होकर गुजरता है।

उसी समय विवाद, हंगामा और तोडफ़ोड़ हुई। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को कई किलोमीटर बाइपास से घुमाकर परीक्षा केंद्र तक ले गए। जिन्होने दहशत के साए में परीक्षा दी।

हालात को देखते हुए सिहोरा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, आज सुबह से जनजीवन सामान्य होता दिखाई दिया, लोग अपने काम पर जाने के लिए निकले, वहीं बाजार में भी लोग रोजमर्रा की चीजों की खरीददारी करने के लिए पहुंचे।

पुलिस अधिकारियेां का कहना है कि कई थानों की पुलिस के साथ सीएसपीए और टीआई स्तर के अधिकारी समूचे सिहोरा कस्बे में तैनात है। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

घटना का आज तीसरा दिन है जो कि पूरी तरह से सामान्य हो गया है। लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए घरों से निकलने लगे और सुबह तक लगभग आधा बाजार खुल चुका था।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

450 से ज्यादा छात्र रहे अनुपस्थित

खबर है कि कक्षा 5 और 8 की हिंदी माध्यम के लिए अंग्रेजी, अंग्रेजी माध्यम के लिए हिंदी परीक्षा आयोजित हुई। क्षेत्र में विवाद और तनावपूर्ण हालात के बावजूद अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर 6371 परीक्षार्थी पंजीकृत थेए जिनमें से 5886 छात्रों ने परीक्षा दीए जबकि 450 से ज्यादा बच्चे अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News