Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनिगमायुक्त के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

निगमायुक्त के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

जबलपुर। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। आवारा सुअरों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा व मलवा डालने की शिकायतों पर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य, अतिक्रमण एवं बाजार विभाग की संयुक्त टीम ने संभाग क्रमांक 3 एवं 13 में कार्रवाई करते हुए —सूकर पालकों गंदगी फैलाने वाले व्यापारियोंके विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹55,000 का जुर्माना लगाया। गौरीघाट का नर्मदा मैरिज गार्डन भी कार्रवाई की जद में

गौरीघाट स्थित नर्मदा मैरिज गार्डन के निरीक्षण में —

क्षेत्रफल गणना में अंतर, निकासी व्यवस्था का अभाव, परिसर में गंदगी, नाले पर अतिक्रमण जैसी गंभीर  अनियमितताएँ पाई गईं। जिस पर निगम द्वारा ₹50,000 का चालान काटा गया।

कुल मिलाकर इस अभियान में ₹1,05,000 की चालानी कार्रवाई की गई।
स्वच्छता को लेकर निगम का स्पष्ट संदेश अपर आयुक्त अरविन्द शाह, उपायुक्त संभव अयाची एवं संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सभी दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखना अनिवार्य पॉलीथिन/प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त हिदायत आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज, बाजार अधीक्षक राजेन्द्र दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छ जबलपुर – स्वस्थ जबलपुर आइए, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

Related Articles

Latest News