मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने सचिव मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग में पत्र देकर कार्यरत शिक्षकों को 10 दिवस का अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग की है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश के परिपत्र के अनुसार ग्रीष्म अवकाश के दौरान कार्य करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने का प्रावधान है।
संघ का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग में 2009 से लगातार शिक्षकों की भर्ती मुख्यालय न होने के कारण राज्य स्तर से विभिन्न प्रशिक्षण आदि कार्य करने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है। स्थानीय स्तर पर प्राचार्य एवं बीईओ अथवा बीआरसी द्वारा कार्यमुक्त कर विभिन्न अवकाशों का समायोजन कर एजुकेशन पोर्टल 3.0 में समस्त बच्चों का नामांकन एवं प्रोफाइल अपडेशन ड्यूटी लगाई जा रही है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अटल उपाध्यक्ष, सह संयोजक देवेंद्र पचौरी, सह संयोजक आलोक अग्निहोत्री, सह संयोजक नरेश शुक्ला, बृजेश मिश्रा, अरविंद शाहू, अर्जुन सोमवंशी, नितिन सेलट, अरुण विश्वकर्मा, एसपी बाथरे,रवि बांगड़ ने वर्ष 2008 के पूर्व दिए गए 10 दिवसीय अर्जित अवकाश की सुविधा की पात्रता दिये जाने की मांग की मांग की है।











