Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनगर निगम ने विशाल मेगा मार्ट में जड़ दिया ताला

नगर निगम ने विशाल मेगा मार्ट में जड़ दिया ताला

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार चंचला बाई कॉलेज के सामने स्थित विशाल मेगा मार्ट पर नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही की गई।

इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं बाजार विभाग के अधीक्षक राजेंद्र दुबे और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने संस्थान को सील करने की कार्रवाई की। यह बड़ी कार्रवाई अपर आयुक्त श्रीमती अंजू ठाकुर की अगुवाई में की गई।

इस दौरान बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे और अग्निशमन अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम का अतिक्रमण दल भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा।

विभागीय जानकारी के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट में आवश्यक नियमों एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का लंबे समय से उल्लंघन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

Related Articles

Latest News