Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशमझौली में हत्या के आरोपी की बहन ने लगाई फांसी, होली के...

मझौली में हत्या के आरोपी की बहन ने लगाई फांसी, होली के दिन छेड़छाड़ करने पर की थी वारदात..!

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मझौली स्थित पडुआ गांव में होली के दिन मयंक सेन ने बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर अज्जू ठाकुर नामक युवक की हत्या कर दी थी।

अब हत्या के आरोपी मयंक सेन की बहन साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी की बहन द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

बताया गया है कि धुरेड़ी के दिन पडुआ गांव में मयंक सेन ने बहन के साथ छेड़छाड़ व घूरने की बात से आक्रोशित होकर अज्जू ठाकुर नामक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।

हत्या के मामले को लेकर गांव में सनसनी व्याप्त रही। इस बीच पिछले दिन हत्या के आरोपी मयंक सेन की बहन साक्षी उम्र 20 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साक्षी के आत्महत्या किए जाने की खबर से गांव में एक बार फिर सनसनी फैल गई।

जिसने भी साक्षी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सुनी तो स्तब्ध रह गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

आरोपी की बहन द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मामला पेचीदा हो गया है। पुलिस अब मुख्य रूप से मृतक अज्जू ठाकुर और आरोपी की बहन के बीच के क्या कोई संबंध थे या फिर सुसाइड की कोई और वजह है इस बात की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अब मृतक अज्जू ठाकुर और आरोपी की बहन की कॉल डिटेल खंगालने के साथ साथ परिजनों के बयानों के आधार पर सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी हुई है।

यह है घटनाक्रम-

पुलिस को पूछताछ में मां मीराबाई सेन उम्र 40 वर्ष ने बताया कि बीते दिन वह बैंक के काम से मझोली जा रही थी। उसने बेटी साक्षी को भी साथ चलने को कई बार कहा लेकिन उसनेे मना कर दिया, जिसपर मीराबाई बैंक चली गई। इस दौरान साक्षी ने कमरे में पंखा पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

वे लौटकर घर आई तो देखा कि साक्षी फ ांसी के फंदे पर झूल रही है। बेटी को इस हाल में देख वे चीख पड़ी शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंंच गए, उन्होने साक्षी को देखा तो स्तब्ध रह गए।

देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ृ एकत्र हो गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Latest News