Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशधूप ने किया तंग, अब बादल करेंगे दंगल—आंधी-बारिश की धमाकेदार एंट्री

धूप ने किया तंग, अब बादल करेंगे दंगल—आंधी-बारिश की धमाकेदार एंट्री

मध्य प्रदेश में इस समय गर्मी पूरे स्वैग में नजर आ रही है। कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि खंडवा सबसे ज्यादा तप रहा है—यहां पारा 38.4°C तक जा पहुंचा। नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, सागर और खजुराहो जैसे इलाकों में भी धूप ने लोगों की हालत टाइट कर रखी है।

लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक 18 से 20 मार्च के बीच एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जो आधे से ज्यादा प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल देगा।


अब बदलेगा गेम—एंट्री ले चुका वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

18 मार्च से शुरू होकर अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक देखने को मिलेगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का असर दिखेगा।

ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में मौसम बिगड़ सकता है—तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।


19 मार्च—बारिश का सिलसिला जारी

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में बारिश के आसार बने रहेंगे।


20 मार्च—आधे MP में मौसम का हंगामा

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है।


बड़े शहरों का हाल (आज का तापमान)

अधिकतम तापमान:
भोपाल – 35.2°C
इंदौर – 34.9°C
जबलपुर – 36.1°C
ग्वालियर – 35.5°C
उज्जैन – 35.5°C

न्यूनतम तापमान:
भोपाल – 17.8°C
इंदौर – 16.8°C
जबलपुर – 19.2°C
ग्वालियर – 18.0°C
उज्जैन – 14.5°C

Related Articles

Latest News