Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना, 26 अप्रैल...

मध्यप्रदेश में आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना, 26 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी

भोपाल (हि.स.)। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों के आसमान में घने-काले बादलों के डेरे ने बारिश की संभावना फिर बढ़ा दी थी। मौसम विभाग ने गुरुवार को फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन 25 और 26 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला रहा। बुधवार को बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में ऐसा मौसम है। 26 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। सिस्टम के लौटने के बाद गर्मी का असर बढ़ेगा।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 25 अप्रैल को राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, हरदा, जबलपुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, रतलाम, आगर मालवा, खरगोन, राजगढ़, देवास, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, रायसेन, दमोह, सागर, विदिशा, श्योपुरकलां, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 26 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, देवास, शाजापुर में बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Latest News