Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले, अदिति गर्ग होंगी मंदसौर की...

एमपी में तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले, अदिति गर्ग होंगी मंदसौर की नई कलेक्टर

मंदसौर (हि.स.)। राज्य सरकार ने दो जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य सचिव वीरा राणा ने राज्यपाल के आदेश के अनुसार यह निर्णय लिया है। तबादले के आदेश में मंदसौर और कटनी जिले शामिल हैं।

मंदसौर के वर्तमान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव (2014 बैच) को कटनी जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं सुश्री अदिति गर्ग (2015 बैच) को मंदसौर जिले की नई कलेक्टर बनाया गया है। सुश्री अदिति गर्ग वर्तमान में उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार में थीं।

इसके अलावा कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद (2014 बैच) को उप सचिव मप्र शासन नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Latest News