Sunday, June 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशपश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी इंदौर के तीन लाइनमैन दिल्ली में हुए सम्मानित

पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी इंदौर के तीन लाइनमैन दिल्ली में हुए सम्मानित

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के चुनिंदा लाइनमैनों के सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इसमें मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में निर्धारित मापदंडों पर उच्च प्रदर्शन करने वाले लाइन कर्मियों को केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इन लाइन कर्मियों में गोपाल कुशवाह, संदीप तिलगाम, केशर सिंह शामिल थे। पर्यवेक्षक के रूप में पश्चिम क्षेत्र से जूनियर इंजीनियर किशोर मोरे भी दिल्ली गए थे। इन कार्मिकों को पश्चिम क्षेत्र कंपनी प्रबंधन ने बधाई दी है।

Related Articles

Latest News