Homeमध्य प्रदेशदो दिवसीय 47वीं अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता भोपाल में संपन्‍न

दो दिवसीय 47वीं अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता भोपाल में संपन्‍न

भोपाल । एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद् द्वारा राज्य में कार्यरत विद्युत क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों की 2025-26 की विभिन्न अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मेजबानी में केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मैदान बीएचईएल में आयोजित दो दिवसीय 47वीं अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ।

दो दिवसीय एथलेटिक्‍स प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 400 मीटर दौड़ में श्री संजय लाल बैगा (चचाई) एवं तवा फेंक प्रतियो‍गिता में श्री सुभाष (चचाई) ने खिताब जीता।

भाला फेंक प्रतियोगिता में जबलपुर क्षेत्र के श्री लोकसिं‍ह नरते तथा 100 मीटर दौड़ में सारणी के श्री धर्मेंद्र खेर ने प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया।

समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्‍मानित किया गया।

इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्‍य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्‍तव, निदेशक (पीडीटीसी) श्री ए. के. खत्री, मुख्‍य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) श्री बी.बी.एस.परिहार, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक (ओएंडएम) श्री जाहिद अजीज खान ने विजेताओं को पुरस्‍कार वितरित किए।

ये रहे आज के विजेता

दो दिवसीय 47वीं अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता में जबलपुर क्षेत्र, उज्‍जैन, जबलपुर सेंट्रल, ग्‍वालियर क्षेत्र, भोपाल क्षेत्र, सिरमौर, इंदौर, सारणी, सागर, तथा सिंगाजी की टीमों ने भाग लिया।

भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पर लोकसिं‍ह नरते (जबलपुर क्षेत्र), द्वितीय श्री रोहित दुबे (जबलपुर क्षेत्र) तथा तृतीय स्‍थान पर श्री नीरज चौरसिया (सिरमौर) रहे। 400 मीटर की लंबी दौड़ में प्रथम स्‍थान पर श्री संजय लाल बैगा (चचाई ), द्वितीय स्‍थान पर भूरिया ओसारे (इंदौर) तथा तृतीय स्‍थान पर श्री शुभम भलावे (जबलपुर सेंट्रल) रहे।

तवा फेंक प्रतियो‍गिता में प्रथम स्‍थान पर श्री सुभाष (चचाई), दूसरे स्‍थान पर श्री विनोद राजपूत (जबलपुर सेंट्रल), तथा तृतीय स्‍थान श्री दिनेश उइके (इंदौर) तथा 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पर श्री धर्मेंद्र खेर (सारनी), द्वितीय स्‍थान पर श्री सूर्या बैगा (चचाई) तथा तृतीय स्‍थान पर श्री प्‍यार सिंह पवार (इंदौर) रहे।

Related Articles

Latest News