Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशफांसी पर लटकी मिली दो छात्राएं, परिजन बोले, छेड़छाड़ से परेशान होकर...

फांसी पर लटकी मिली दो छात्राएं, परिजन बोले, छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया कदम

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बरेला क्षेत्र में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने एक युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर यह कदम उठाया है।

तो दूसरी ने पिता की डांट से नाराज होकर फांसी लगाई है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होने पोस्टमार्टम के लिए शवों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने बरेला थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वर्षीय छात्रा को गाडऱखेड़ा निवासी प्रिंस ठाकुर दो माह से परेशान कर रहा था। जब छात्रा स्कूल जाती तो वह रास्ते में रोककर बाइक में बैठने को कहता था।

फोन कर परेशान करते हुए मिलने को बोलता था। छात्रा ने प्रिंस की शिकायत अपने पिता से की तो उन्होंने गाडऱखेड़ा जाकर आरोपी के पिता से शिकायत की, जिस पर आश्वासन दिया गया कि दोबारा यह गलती नहीं होगी।

बीती शाम को छात्रा स्कूल से लौटकर आने के बाद गुमसुम थी। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर रात जब छात्रा के मां ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

फौरन छात्रा के पिता और भाई को जगाया काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा फांसी पर लटकी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने फांसी लगाई, 500 रुपए निकाल लिए थे-

बरेला थाना के वार्ड 9 में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस की पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि छात्रा ने मां के पास रखे 500 रुपए निकाल लिए थेए जिसकी जानकारी शाम को पिता को लगी तो उन्होंने छात्रा को डांट लगाते हुए दोबारा इस तरह की गलती ना करने को कहा।

पिता की डांट के बाद छात्रा चुप रही। देर रात को उसने फांसी लगा ली।

Related Articles

Latest News