Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में दो आईएएस और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का...

एमपी में दो आईएएस और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

भोपाल (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो और राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थपना की गई है। इस संबंध में बुधवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। इनमें एक अपर सचिव और दो उप सचिव बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अपर सचिव प्रीति मैथिल को श्रम, कमल सोलंकी को स्कूल शिक्षा और वंदना मेहरा अट्टू को सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बार अपने कार्यालय में अपर मुख्य सचिव पदस्थ किया है। राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ अब एक और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ है। शिवराज सरकार में प्रीति मैथिल को अपर सचिव, कमल सोलंकी और वंदना मेहरा अट्टू मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाए गए थे। तीनों अधिकारियों को अब अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।

वहीं, भोपाल के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के विशेष सहायक आशीष कुमार पांडेय और उप प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीलेखा श्रोत्रिय को अपर सचिव बनाया है। उधर, उप सचिव श्रम वीरेंद्र कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले से पदस्थ कुछ अधिकारियों को जल्द बदला जा सकता है।

Related Articles

Latest News