Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनियों के दो अधीक्षण अभ‍ियंता एवं एक कार्मिक 29 अप्रैल को...

बिजली कंपनियों के दो अधीक्षण अभ‍ियंता एवं एक कार्मिक 29 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत्त

एमपी की बिजली कंपनियों में कार्यरत दो अधीक्षण अभ‍ियंता एवं एक कार्मिक मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के अधीक्षण अभ‍ियंता सिविल जसवंत सिंह पसरीचा 40 वर्षों की सेवा के उपरांत मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

वहीं मध्‍यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) पन्‍ना चन्‍द्रमणी प्रसाद सिंह 36 वर्ष 8 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह कंपनी के विभिन्‍न पदों पर कार्यरत रहे है।

इसी तरह मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय मुख्‍य महाप्रबंधक (वाणिज्‍य) में कार्यालय सहायक श्रेणी- तीन के पद पर पदस्‍थ श्रीमती प्रियंका नाईक 32 वर्ष 8 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त होंगी। कंपनी प्रबंधन ने इनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है।

Related Articles

Latest News