Tuesday, March 10, 2026
Homeमध्य प्रदेशघाटी पर ट्रक के कुचलने से बाइक सवार दो युवकों की मौत,...

घाटी पर ट्रक के कुचलने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित बागदेव घाटी पर दर्दनाक हादसा देख लोगों में चीख पुकार मच गई। यहां पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकल सवार दो युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया।

इस बीच दोनों युवक मोटर साइकल सहित ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
पुलिस के अनुसार सुरलाखापा निवासी विक्रम गोस्वामी अपने रिश्ते के भाई आकाश गोस्वामी के साथ अमरवाड़ा की ओर आ रहे थे।

इस दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक चालक भाग निकला।

दोनों युवक भी ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो चालक आगे ट्रक छोड़कर भाग निकला।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अमरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विक्रम गोस्वामी पिता हुकम और आकाश गोस्वामी पिता अमरसिंह की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News