Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशघास से लोड ट्रेक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी

घास से लोड ट्रेक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित पाटन चौराहा पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों के ऊपर पलट गई। एक युवक ने कूदकर जान बचा लगी लेकिन पर दूसरा चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-.ट्राली पर लदे घास के बंडलों के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और पाटन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम कांटी निवासी रोहित चौधरी आज सुबह दस बजे के लगभग अपने दोस्त के साथ मोटर साइकल से शहर जाने के लिए निकला। जब वह पाटन चौराहा से आगे बढ़ रहा था, तभी घास के बंडलों से लोड ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार रोहित चौधरी और उसका दोस्त ट्राली पर लदे घास के बंडलों के नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों ने फौरन पास ही खड़ी जेसीबी की मदद से ट्राली को हटाया और उसमे दबे रोहित निकाला। लोगों का कहना है कि चौराहे पर ब्रेकर ना होने के कारण अक्सर वाहन तेज रफ्तार में होते हैं। जिसके चलते घटना होती हैं। ट्रैक्टर चालक राकेश को वहां पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे गांव से निकला था और मनेरी जा रहा था।

चौराहे पर मोड था जिसके चलते यह पलट गया। लोगों का कहना था कि जब से जबलपुर-भोपाल मार्ग में पडऩे वाले शहपुरा का ब्रिज टूटा है, तब से इस रोड पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया है। अक्सर यहां पर हादसे हो रहे हैं। कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जानकारी देते हुए मांग की गई है कि डिवाइडर या फिर ब्रेकर बनवा दें पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

Related Articles

Latest News