Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन डायल-112 हीरोज: त्वरित मदद से परिवार की बची जान

उज्जैन डायल-112 हीरोज: त्वरित मदद से परिवार की बची जान

डायल-112 आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। उज्जैन जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर डायल-112 जवानों ने जन-सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

उज्जैनजिले के थाना पंवासा क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर चौराहा के पास पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में दम्पति एवं दो बच्चे घायल होने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पंवासा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफसैनिक रहीमएवंपायलट लोकेशने पाया कि पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक दम्पति और दो बच्चे घायल हो गए थे।

डायल-112 – जवानों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य प्रारंभ करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित एफआरव्ही वाहन में बैठाकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया।

डायल-112 -की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

डायल-112 – हीरोज द्वारा प्रदर्शित यह सेवा-भाव और तत्परता पुलिस के प्रति समाज के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।

Related Articles

Latest News