Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के बलदेवबाग क्षेत्र के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,...

जबलपुर के बलदेवबाग क्षेत्र के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में गुरूवार 12 फरवरी की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बलदेव बाग स्थित महिला मार्केट के पास एक नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद लार्डगंज थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पंचनामा तैयार किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंका गया है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

Related Articles

Latest News