Thursday, May 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: 40 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश का मौसम: 40 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का दौर जारी है। कल सोमवार को कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं खजुराहो में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी भोपाल, इंदौर, ग्‍वालियर, जबलपुर सहित 40 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी साइक्लोनिक सकुर्लेशन और टर्फ की एक्टिविटी है। इनकी वजह से अगले कुछ दिन तक बारिश और आंधी का असर बना रहेगा।

आज मंगलवार को जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच शामिल हैं। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक आंधी चल सकती है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश भी होगी।

इससे पहले सोमवार को भी आंधी, बारिश का दौर जारी रहा। इंदौर के महू में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि घरों की टिन उड़ गईं। भोपाल में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। देवास, दमोह, गुना सागर, छिंदवाड़ा, रायसेन, बड़वानी, मऊगंज, रतलाम और बीना में भी पानी गिरा। सीधी में सवा इंच पानी गिर गया।

Related Articles

Latest News