Friday, February 13, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: कई जिलों में अगले 7 दिन तक आंधी-बारिश...

मध्य प्रदेश का मौसम: कई जिलों में अगले 7 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज शनिवार, 24 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन और टर्फ सक्रिय है, जिस कारण मई माह के आखिरी सप्ताह में मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग ने आज शनिवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सतना, रीवा, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, नरसिंहपुर, दमोह, राजगढ़, विदिशा, कटनी, उमरिया, मऊगंज, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, रायसेन और सागर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा उज्जैन, रतलाम, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, सीधी, सिंगरौली, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रहेगा।

Related Articles

Latest News