विनोद कुमार यादव फिर बने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

भारतीय रेल विद्युत अभियांत्रिकी सेवा के विनोद कुमार यादव ने आज रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला। उनकी यह पुनर्नियुक्ति भारत सरकार के पदेन मुख्य सचिव के पद के समान स्तर पर की गई है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने विनोद कुमार यादव के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में एक वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगी। इससे पहले 1 जनवरी 2019 को विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा भारत सरकार के पदेन मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके पूर्व श्री यादव दक्षिण-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर थे।