Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयएशियन पैरा खेलों में संदीप ने दिलाया पहला स्वर्ण

एशियन पैरा खेलों में संदीप ने दिलाया पहला स्वर्ण

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियाई पैरा खेलों के दूसरे दिन जेवलिन थ्रो खिलाड़ी संदीप चौधरी ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाते हुए पुरुषों की एफ 42.44/61.64 इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। संदीप ने 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं इसी स्पर्धा में श्रीलंका के चमिंडा संपत हेत्ती ने रजत पदक जीता जिसका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 59.32 मीटर का था। ईरान के ओमिदी अली (58 . 97 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा तैराकी में देवांशी एस ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता जबकि सुयश जाधव ने पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में कांस्य पदक हासिल किया।

Related Articles

Latest News