Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयछत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयनराजे भाजपा में हुए शामिल

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयनराजे भाजपा में हुए शामिल

छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आने वाले और सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद छत्रपति उदयनराजे राकांपा पार्टी छोड़ आज सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं इसके पूर्व आज ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
छत्रपति उदयनराजे के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उदयनराजे का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।

Related Articles

Latest News