Homeराष्ट्रीयराजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत

राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। अशोक गहलोत राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल का फैसला बाद में राहुल गांधी के परामर्श से होगा।
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 99 सीटें मिलीं थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं बीएसपी को 6 तथा अन्य को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Related Articles

Latest News