Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब पर आईसीसी आचार संहिता के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा जुर्माना

दुबई (हि.स.)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नैब पर शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी 20 आई के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि नैब को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है, जो “अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने” से संबंधित है।

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई जब कप्तान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील को खारिज कर दिया गया।

गुलबदीन नैब ने मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं होने के बावजूद समीक्षा का अनुरोध करके असहमति प्रदर्शित की। जुर्माने के अलावा, पूर्व अफ़गानिस्तान कप्तान के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि के भीतर उनका पहला अपराध है।

गुलबदीन नैब ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। नतीजतन, औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। अफगानिस्तान ने यह मैच 50 रन से जीता।

Related Articles

Latest News