Monday, August 3, 2026
Homeराष्ट्रीयTeam India को बड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट...

Team India को बड़ा झटका, घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे बुमराह

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसी कारण वह 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर लौटने के बजाय पूरी तरह फिट होने तक आराम करने की सलाह दी है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में चोटिल हुए थे और इसी वजह से वह आखिरी वनडे भी नहीं खेल सके थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति को लेकर बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।.

15 सदस्यीय टीम में शामिल थे

32 साल के बुमराह को मंगलवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था. रिपोर्ट में कहा गया था कि बुमराह श्रीलंका सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे.

सिराज-प्रसिद्ध भी टीम में शामिल

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह मिली है. बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज के कंधों पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा. गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है.

बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले

बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 9.00 की औसत के साथ उन्होंने कुल 10 विकेट लिए हैं. एक पारी में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका की धरती पर अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है. बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 234 विकेट लिए हैं.

Related Articles

Latest News