चित्रदुर्ग,(हि.स.)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियूर तालुक के गोरलाहट्टू गांव के पास आज तड़के एक लॉरी से टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में नौ से ज्यादा यात्री जिंदा जल गए। आग लगने से राख हुई निजी स्लीपर कोच बस है।
पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही बस को एक लॉरी ने सामने से टक्कर मार दी और उसमें तुरंत आग लग गई। यह हादसा गोरलाहट्टू गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पास के ही अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हिरियूर ग्रामीण थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



