Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयशपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- हम बिहार के...

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे

पटना (हि.स.)। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को नौवीं बार शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। हम भाजपा के साथ पहले भी थे और आज भी हैं। हम विकास को आगे बढ़ाएंगे। हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे।

राजभवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। हम एनडीए के साथ पहले भी थे, बीच में कुछ समय के लिए दूसरे के साथ चले गए थे। अब फिर से वहीं आ गए हैं। अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। मेरे साथ दो डिप्टी सीएम बने हैं और हम सब मिलकर सरकार को अच्छे से चलायेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, सुमित सिंह राजपूत ने भी शपथ ली।

Related Articles

Latest News