Saturday, September 12, 2026
Homeराष्ट्रीयरोजगार का झांसा, अगरबत्ती मशीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड!

रोजगार का झांसा, अगरबत्ती मशीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड!

स्वरोजगार के लालच में आकर कई लोग ठगे गए उन्हें अगरबत्ती बनाने की मशीन ये कहकर दी गई थी कि वह इससे अगरबत्ती बनाकर मालामाल हो जाएंगे लेकिन मशीन ने धोखा दे दिया मशीन से उतना काम ही नहीं होता जितना कंपनी ने दावा किया था। लोग जब इसकी शिकायत लेकर कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पुलिस का डर दिखा कर खदेड़ दिया गया और एग्रीमेंट का हवाला दिया गया जिससे लोग अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिजनेस हब फाफाडीह के पास स्थित ओजोन कॉम्प्लेक्स में उड़ीसा की कंपनी ने अगरबत्ती बनाने की मशीन को छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित अन्य जिलों के लोगों को दोगुने दाम में बेचकर गरीब लोगों को कर्ज में डूबो दिया। कंपनी भारत ग्रुप में सुबह से ही पीड़ित लोग जमा हो कर कंपनी के लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें एग्रीमेंट का हवाला देते हुए साफ कह दिया कि आप लोग पुलिस के पास जाकर अपनी कंप्लेन कर सकते है और अपना पल्ला झाड़ लिया उनका साफ कहना है कि आप लोग ने एग्रीमेंट किया है तब आपको ये मशीन दी गई है।

वही पीड़ित लोगों ने बताया कि भारत ग्रुप कंपनी के द्वारा सोशल मीडिया में जानकारी दी गई थी कि यह अगरबत्ती बनाने वाली मशीन एक दिन में दस से पंद्रह किलो के मटेरियल का प्रोडक्शन देती हैं लेकिन जब लोगो ने इस मशीन का उपयोग किया तब से आज तक मात्र पांच किलो से ज्यादा का मटेरियल नहीं बना पाए। उन्होंने बताया कि मशीन ज्यादा काम नहीं करती और बार बार जाम हो जाती है रिपेयर करने भी कंपनी के लोग रेगुलर नहीं आते है और आते भी है तो अपनी फीस पांच सौ से लेकर पंद्रह सौ तक चार्ज करते है ऐसे में कर्ज लेकर अपनी आजीविका का साधन मान कर इस बिजनेस को शुरू करने वाले लोग अपने आप को ठगा महसू कर रहे हैं और मशीन को वापस कर अपनी दी गई रकम की मांग कर रहे है।

वही कंपनी के लोगों का कहना है कि आपने अग्रीमेंट किया है तब आपको मशीन दी गई है वही पीड़ित लोगों ने बताया कि एग्रीमेंट की कॉपी भी उन्हें अब तक नहीं दी गई हैं। साथ ही कहा की कंपनी ने झूठ बोल कर एक लाख रूपये कीमत में मशीन दी है जबकि इस मशीन की कीमत बाजार में मात्र पचास हजार है। इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित अन्य जिलों के बेरोजगार शामिल है जिसमें महिलाएं भी हैं पीड़ित लोगों ने जब कंपनी से गुहार लगाई तो उन्हें पुलिस का डर दिखा कर वहां से खदेड़ दिया।

Related Articles

Latest News