Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि उन्होंने मजबूरी...

कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि उन्होंने मजबूरी में दिया खरगे को वोट

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे शकील अहमद ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही शकील ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर पार्टी के मजबूत नेताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। बिहार के रहने वाले शकील अहमद ने राहुल गांधी के प्रति अपनी निराशा को भी व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस पर राहुल गांधी को परिवार की पार्टी मानने का भी आरोप लगाया। शकील अहमद ने राहुल गांधी को एक डरपोक नेता भी बताया।

मजबूरी में खरगे साहब को दिया वोट

कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि मैं शशि थरूर को (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) वोट देना चाहता था। लेकिन जब मैंने देखा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वफादार लोग खरगे जी के लिए वोट मांग रहे हैं। मैंने अपनी मर्ज़ी के खिलाफ खरगे साहब को वोट दिया क्योंकि मैं अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहता था।

शकील अहमद ने कहा कि पिछले पांच सालों में मैंने राहुल गांधी से मिलने के लिए कभी समय नहीं मांगा क्योंकि मैं उनसे निराश था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ उनके परिवार की है। शकील अहमद के अनुसार राहुल गांधी कभी भी अच्छे पॉपुलर नेताओं से नहीं मिलते क्योंकि उन्हें खतरा महसूस होता है।

सोनिया गांधी की खुलकर तारीफ

शकील अहमद ने सोनिया गांधी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोनिया ने राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी सभी का समावेश अपनी कांग्रेस में धीरे-धीरे कर लिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी बदकिस्मती से सोनिया गांधी की कांग्रेस को भी अपनी कांग्रेस नहीं बना पाए। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी में एक मूलभूत अंतर बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जब दिल्ली में होती थी तो सुबह से लेकर दिन में 1.30 बजे तक कांग्रेस के सभी नेताओं से मुलाकात करती थीं।

 

Related Articles

Latest News