Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयआज सोने के भाव में फिर हुई वृद्धि- यहाँ देखें 15 फरवरी...

आज सोने के भाव में फिर हुई वृद्धि- यहाँ देखें 15 फरवरी का 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का दाम

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार को सोने के भाव में हल्की तेजी दिख रही है। इस तेजी के बाद आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,170 रुपये से लेकर 87,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी हल्की तेजी है और 22 कैरेट सोना भी 79,910 रुपये से लेकर 80,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में 24 कैरेट सोना 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News