Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयweather Alert : यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,...

weather Alert : यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून ट्रफ के सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर होने के कारण अगले 3-4 दिनों तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं। असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इन – इन राज्यों में रहेगा आंधी – तुफान का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 20 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 17-18 अगस्त के दौरान तेलंगाना में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

Delhi – NCR  में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, नोएडा और उसके आस-पास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। शाम से रात के समय भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम: हरियाणा में सोमवार दोपहर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ समय के लिए धूप भी निकल सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार का मौसम: आईएमडी ने गया, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

गुजरात का मौसम: गुजरात के दाहोद, नर्मदा, तापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, पंचमहल और वडोदरा में भारी बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र का मौसम: 17 अगस्त को महाराष्ट्र में मौसम मिला-जुला रह सकता है। कई इलाकों में हवा चलने और बीच-बीच में धूप निकलने के साथ दोपहर में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आंधी और भारी बारिश भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम: हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

राजस्थान का मौसम: 17 अगस्त को राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ समय धूप भी निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Latest News