IMD Alert : देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली सहित 17 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर किसानों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। वहीं, उत्तरी राज्यों में तेज आंधी के कारण बड़े-बड़े पेड़ों के उखड़ने और नुकसान की संभावना जताई गई है।
IMD Alert : इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान है, इसलिए यात्रा पर जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि पूर्वी बिहार से लेकर गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
IMD Alert : 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 10 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। तेज आंधी के चलते किसानों के फसल को नुकसान होने की संभावना है।
IMD Alert : दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 जून से लेकर 11 जून के बीच भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 10 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी
विदिशा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, अशोक नगर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 10 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।











