Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-इंग्लैंड की टीम 20 को पहुंचेगी रांची, सुरक्षा में छह आईपीएस और...

भारत-इंग्लैंड की टीम 20 को पहुंचेगी रांची, सुरक्षा में छह आईपीएस और 10 से ज्यादा डीएसपी होंगे तैनात

रांची (हि.स.)। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से टेस्ट मैच शुरू होने वाला हैं। इसे लेकर रांची पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों टीमें 20 फरवरी को ही रांची पहुंचेगी। 21 को स्टेडियम में अभ्यास करेगी। इस दौरान खिलाड़ियों की होटल से लेकर स्टेडियम तक कि सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। इस बार खिलाड़ियों की तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। एयरपोर्ट, होटल और स्टेडियम के लिए 15 सौ से अधिक पुलिसफोर्स की तैनाती की जाएगी।

मैच के दौरान छह आईपीएस, 10 से ज्यादा डीएसपी और 1500 से ज्यादा पुलिस बल सुरक्षा व्यस्था संभालेंगे। ट्रैफिक रुट में किस तरह का बदलाव होगा, पार्किंग और होटल के बाहर किस तरह की सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा सभी बातों पर निर्णय लिया जा रहा है, जिस होटल में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी ठहरेंगे उसकी सुरक्षा का जिम्मा डीएसपी स्तर के अधिकारी के जिम्मे होगा।

Related Articles

Latest News