Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयधर्मशाला टेस्ट: इंग्लैंड ने 41 रनों पर खोए 3 विकेट, भारत की...

धर्मशाला टेस्ट: इंग्लैंड ने 41 रनों पर खोए 3 विकेट, भारत की 259 रनों की लीड

धर्मशाला (हि.स.)। धर्मशाला टेस्ट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम को दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के ओपनर बेन डक्केट महज दो रन पर स्पिनर आर. अशिवन का शिकार बन गए। फिलहाल इंग्लैंड के 41 रन पर 3 विकेट गिर चुके हैं।

वहीं इससे पूर्व भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाकर इंग्लैंड पर पहली पारी में 259 रनों की बढ़त बना ली है। भारत ने पिछले कल के स्कोर आठ विकेट पर 473 रनों से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके दोनों विकेट सिर्फ चार रनों पर ही आउट हो गए जिसके चलते भारतीय टीम पहली पारी में 477 रन बना पाई है। भारत की ओर से आज सुबह बल्लेबाजी के लिए आए कुलदीप यादव 30 और जसप्रीत बुमराह 20 रन बनाकर आउट हो गए।

Related Articles

Latest News