Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयतीरंदाजी विश्व कप में ज्योति सुरेखा ने व्यक्तिगत खिताब जीता, तीन स्वर्ण...

तीरंदाजी विश्व कप में ज्योति सुरेखा ने व्यक्तिगत खिताब जीता, तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बनीं

शंघाई (हि.स.)। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को 146(9*)-146(9) से हराकर महिला व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में यह उनका तीसरा और भारत का चौथा स्वर्ण पदक है।

वह दीपिका कुमारी (एस3, 2021) के बाद एक ही विश्व कप चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय तीरंदाज बन गईं। इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित और महिला कंपाउंड टीम में स्वर्ण पदक जीते थे।

वैश्विक स्तर पर बात करें तो ज्योति सारा लोपेज (एस2, 2016) और सारा सोनिचसेन (एस2, 2017) के बाद एक ही सीज़न में तीन पदक जीतने वाली तीसरी कंपाउंड महिला तीरंदाज बन गईं हैं। ज्योति ने त्लाक्सकाला में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए भी अपना टिकट कटा लिया है।

हालांकि पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड में प्रियांश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तीरंदाज फाइनल में प्रियांश को ऑस्ट्रिया के निको वीनर से 147-150 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने पांच पदक (4 स्वर्ण और 1रजत) के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

Related Articles

Latest News