Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 25 मई 2025 को सोने के भाव में स्थिरता है। वहीं आज चांदी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,080 रुपये से लेकर 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 89,900 रुपये से लेकर 90,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 98,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 98,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News