Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयसांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में...

सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मिली मान्यता

नई दिल्ली (हि.स.)। रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज बुधवार 26 जून को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिल गई। 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दे दी है।

इस बारे में आज एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक राहुल गांधी को 9 जून से लोकसभा के नेता के रूप में मान्यता दी गई है।

Related Articles

Latest News