Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयशासकीय विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

जबलपुर । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान की प्रति रुचि विकसित समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर चन्द्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन की प्रथम दिवस विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसे विद्यार्थियों द्वारा चल एवं अचल मॉडल बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किए गए मॉडल में वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मॉडल इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता जिसका विषय विज्ञान में महिलाओं की भूमिका था पर आयोजित हुआ जिसमें 50 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ आर. के श्रीवास्तव, डॉ राजेश तिवारी, डॉ प्रशांत सेलेट एवं डॉ एस.एन. शुक्ला रहे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ सुनीता शर्मा,डॉ सुमन प्रभाकर, डॉ निमिषा कौर भामरा, डॉ जया वाजपेई , डॉ प्रतीक्षा गौर, डॉ शंपा जैन, डॉ शीला मैथ्यूज, डॉ मोना मरकाम, डॉ रवि विश्वकर्मा, डॉ प्रीति तिवारी, डाॅ रोहिणी सिंह, डॉ विनीता रतोनिया, डॉ सपना सिंह, डॉ रुपाली जैन, डॉ अनुश्री गर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Latest News