Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयएग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (हि.स.)। चुनाव बाद सर्वे यानी एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार कुछ राज्यों में भाजपा और एनडीए को नुकसान हो रहा है लेकिन अन्य राज्यों में खासकर दक्षिण भारत में बढ़त मिलने के कारण सीटों के आंकड़े लगभग 2019 की तरह ही रह सकते हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और हरियाणा में स्पष्ट नुकसान होता दिखाई दे रहा है, वहीं दक्षिण के दो राज्यों केरल और तमिलनाडु में भाजपा अपना खाता खोल सकती है।

भाजपा को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में फायदा होता दिखाई दे रहा है। जबकि कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश में 2019 की तरह यथा स्थिति रह सकती है। पूर्वोत्तर में भाजपा और एनडीए को बढ़त है।

Related Articles

Latest News