Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'ऑपरेशन कालनेमि' ने बड़ी कामयाबी हासिल की, 300 से अधिक लोग गिरफ्तार

‘ऑपरेशन कालनेमि’ ने बड़ी कामयाबी हासिल की, 300 से अधिक लोग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन कालनेमि’ प्रदेशभर में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक प्रदेश में 4 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया है, जिनमें से 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस अभियान का असर सबसे अधिक, उन जिलों में देखा जा रहा है, जहां बाहरी तत्वों की सक्रियता की सूचना मिली थी। हरिद्वार जिले में ‘2 हजार 3 सौ एक’ लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां, देहरादून में 865 सत्यापन और 113 गिरफ्तारियां, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन और 17 गिरफ्तारियां की गई हैं।

इसके अलावा, प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी अभियान लगातार जारी है। देहरादून में इस अभियान के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो यहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

Related Articles

Latest News