Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयमुरैना में बोले पीएम मोदी- विकास विरोधी है कांग्रेस

मुरैना में बोले पीएम मोदी- विकास विरोधी है कांग्रेस

मुरैना (हि.स.)। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। ये बीते 18 दिनों में प्रदेश का उनका छठा दौरा है। मुरैना में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी है। इससे दूर ही रहना चाहिए। सभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक विकास विरोधी समस्या है। मध्यप्रदेश और मुरैना के लोग जानते हैं कि समस्या से एकबार पीछा छूट जाए तो उससे दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुरैना ने मन बना लिया है, फिर एकबार मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 जून के बाद तेजतर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का विकास और गति पकड़ने वाला है। मप्र के लोगों ने कांग्रेस के समय का वो काला दौर भी देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नीतियों की कड़ी आलोचना की।

Related Articles

Latest News