Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयमहादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में तीन आरोपित मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में तीन आरोपित मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

मुंबई (हि. स.)। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में पुणे पुलिस ने नारायणगांव में कॉल सेंटर चलाने वाले तीन मुख्य आरोपितों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस आरोपितों को आज पुणे पहुंची है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ दिन पहले नारायणगांव में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारकर 90 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कॉल सेंटर के संचालक फरार हो गए थे। कुछ दिन बाद यह तीनों मध्य प्रदेश पहुंच गए।

मुखबिरों की सूचना पर सोमवार देर रात इन तीनों को मध्य प्रदेश में दबोच लिया गया। इनकी पहचान राज बोकारिया, ऋत्विक कोठारी, मोहम्मद पठान के रूप में की गई है।

Related Articles

Latest News