Thursday, December 11, 2025
Homeराष्ट्रीयToday’s Gold Rate: सर्राफा बाजार में आज ऑल टाइम हाई पर पहुँचा...

Today’s Gold Rate: सर्राफा बाजार में आज ऑल टाइम हाई पर पहुँचा सोने का भाव, चांदी के दाम भी बढ़े

Today’s Gold Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 20 मार्च को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी दिख रही है। इस तेजी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये से लेकर 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,910 रुपये से लेकर 83,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी तेजी है और चांदी 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 90,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News